इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 27 अक्टूबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। देश के 10वें और पहले दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन का जन्म आज के दिन 1920 में केरल के त्रावणकोर जिले के उझानूर गांव में हुआ था। अपने अथक मेहनत के दम पर उन्होंने बेहद कठिन परिस्थितियों में न सिर्फ शिक्षा ग्रहण की, बल्कि देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहुंचने का गौरव भी हासिल किया। देश-दुनिया के इतिहास में 27 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1676 : पोलैंड और तुर्की ने वारसा की संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
2-
1795 : अमेरिका और स्पेन के बीच पिंकनी की संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस संधि की बदौलत अमेरिका को मिसिसिपी नदी में नौवहन का अधिकार मिला था।
3-
1811 : सिलाई मशीन का आविष्कार करने वाले आइजक मेरिट सिंगर का जन्म हुआ था। उनके इस अविष्कार से हाथ से होने वाला कपड़ों की सिलाई का काम आसान हो गया।
4-
1904 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी जितेंद्र नाथ दास उर्फ जतिन दास का जन्म कलकत्ता में हुआ था।
5-
1920 : देश के 10वें और पहले दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन का जन्म हुआ था।
6-
1954 : फिल्म जगत के साथ-साथ भजनों से खास पहचान बनाने वाली गायिका अनुराधा पौडवाल का जन्म हुआ था।
7-
1966 : भारत के शतरंज खिलाड़ी और दूसरे ग्रैंड मास्टर दिब्येन्दु बरुआ का जन्म हुआ था।
8-
1977 : श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा का जन्म हुआ था। उन्होंने 134 टेस्ट मैचों में 12,400 और 404 वनडे में 14, 234 रन बनाए थे।
9-
1978 : मिस्र के अनवर सादात और इस्राइल के मेनाकेम बेगिन को शांति स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने पर नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
10-
1987 : भारत के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी विजय मर्चेन्ट का निधन हुआ था।
11-
1995 : यूक्रेन के कीव क्षेत्र में स्थित चेरनोबिल परमाणु संयंत्र को कुछ सुरक्षा संबंधी खामियों के कारण पूर्णत: बन्द किया गया था।
12-
1999 : भारत के प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार डॉ. नगेन्द्र का निधन हुआ था।
13-
2001 : हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप कुमार का निधन हुआ था।
14-
2004 : अमेरिका में बोस्टन की पेशेवर बेसबॉल टीम ‘द बोस्टन रेड सॉक्स’ ने 86 बरस में पहली बार विश्व श्रृंखला जीती थी।
15-
2008 : केंद्र सरकार ने अखबार उद्योग के पत्रकारों और गैर पत्रकारों को अंतरिम राहत की अधिसूचना जारी की थी।
16-
2017 : कातालूनिया की संसद ने स्पेन से आजादी संबंधी प्रस्ताव को मंजूर किया और सरकार को बर्खास्त करके नए चुनाव कराने के फैसले पर मोहर लगाई थी।
17-
2021 : उच्चतम न्यायालय ने पेगासस जासूसी मामले में जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की थी।
18-
2021 : भारत ने 5 हजार किलोमीटर तक मारक क्षमता वाली अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया था।
19-
2021 : चीन ने ठोस ईंधन से चलने वाले सस्ते एवं छोटे रॉकेट कुआ झोउ-1 ए से एक आॅप्टिकल सुदूर संवेदी उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया था।
20-
2021 : वाशिंगटन ने सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी दूरसंचार कंपनी चाइना टेलीकॉम लिमिटेड को अमेरिकी बाजार से निष्कासित किया था।
देश-दुनिया का 27 अक्टूबर का इतिहास
27-Oct-2025




