इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 25 सितंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। जाने-माने विचारक, दार्शनिक और भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म आज केदिन 1916 में मथुरा में हुआ था। देश-दुनिया के इतिहास में 25 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1340 : इंग्लैंड और फ्रांस ने निरस्त्रीकरण संधि पर हस्ताक्षर किये थे।
2-
1654 : इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
3-
1914 : भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल का जन्म हुआ था।
4-
1916 : प्रसिद्ध भारतीय विचारक, दार्शनिक और जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ था।
5-
1920 : भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक सतीश धवन का जन्म हुआ था।
6-
1939 : प्रसिद्ध अभिनेता एवं फिल्म निर्माता-निर्देशक फिरोज खान का जन्म हुआ था।
7-
1955 : भारत की प्रथम महिला चिकित्सक रुक्माबाई का निधन हुआ था।
8-
1974 : अमेरिका ने नेवादा स्थल पर परमाणु परीक्षण किया था।
9-
1984 : मिस्र और जॉर्डन के बीच राजनयिक संबंध फिर से बहाल हुए थे।
10-
1985 : अकाली दल ने पंजाब चुनाव में जीत हासिल की थी।
11-
1989 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं साहित्यकार सुदर्शन सिंह चक्र का निधन हुआ था।
12-
1990 : बंगाल के प्रमुख कांग्रेसी नेता, महात्मा गांधी के अनुयायी और स्वतंत्रता सेनानी प्रफुल्लचंद्र सेन का निधन हुआ था।
13-
1992 : चीन ने लोप नोर स्थल पर परमाणु परीक्षण किया था।
14-
2007 : पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व वाली नेपाली कांग्रेस पार्टी का कांग्रेस में विलय हुआ था।
15-
2008 : चीन ने अंतरिक्ष यान शेनझोओ 7 का प्रक्षेपण किया था।
16-
2010 : हिंदी के वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार कन्हैयालाल नंदन का निधन हुआ था।
17-
2015 : सिंगापुर में वायु प्रदूषण की वजह से स्कूलों को बंद करना पड़ा था।
18-
2018 : महेंद्र सिंह धोनी दुबई में एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 200 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय बने थे।
19-
2020 : मशहूर गायक एस. पी. बालासुब्रमण्यम का निधन कोरोना संक्रमण के कारण हुआ था।
20-
2020 : राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग अस्तित्व में आया और भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद की जगह ली थी।
देश-दुनिया का 25 सितंबर का इतिहास
25-Sep-2025