इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 24 सितंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2014 में भारत ने पहले ही प्रयास में अपने अंतरिक्ष यान को मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित करने में सफलता पाई थी। यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत विश्व का पहला देश बना। देश-दुनिया के इतिहास में 24 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1688 : फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
2-
1726 : ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर की अदालत स्थापित करने का अधिकार दिया गया था।
3-
1856 : हिंदी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’ के उन्नायक प्रताप नारायण मिश्र का जन्म हुआ था।
4-
1859 : अंग्रेजों के खिलाफ सिपाही विद्रोह में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वीर ढुंडू पंत ऊर्फ नाना साहेब का निधन हुआ था।
5-
1861 : भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मैडम भीकाजी रूस्तम कामा का जन्म हुआ था।
6-
1932 : बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वादेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाली पहली महिला बनी थीं।
7-
1950 : पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म हुआ था।
8-
1965 : यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता हुआ था।
9-
1968 : दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल हुआ था।
10-
1971 : रूस के 90 राजनयिकों को जासूसी के आरोप में ब्रिटेन से निकाला गया था।
11-
1983 : पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर हाफिज मोहम्मद के पुत्र शोएब मोहम्मद ने भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी।
12-
1996 : अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
13-
2003 : फ्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया था।
14-
2004 : हैती में तूफान के बाद आई बाढ़ में एक हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।
15-
2006 : दक्षिण भारतीय अभिनेत्री व मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मिनी का निधन हुआ था।
16-
2006 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भारत के प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया था।
17-
2007 : म्यांमार की सैन्य सरकार के खिलाफ राजधानी यांगून में एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे थे।
18-
2008 : चीन और नेपाल ने दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे।
19-
2008 : दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की थी।
20-
2008 : मद्रास उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई संबंधी याचिका खारिज की थी।
21-
2014 : भारत ने अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करते हुए मंगल पर अपना अंतरिक्ष यान भेजा था।
देश-दुनिया का 24 सितंबर का इतिहास
24-Sep-2025