इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 24 नवंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2007 में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ आठ वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश लौटे थे। स्वदेश लौटने के बाद शरीफ ने 2008 में हुए चुनावों में भागीदारी की और इस चुनाव के बाद मुशर्रफ के सैन्य शासन का अंत हुआ था। देश-दुनिया के इतिहास में 24 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1859 : चार्ल्स डार्विन की ‘आन द ओरिजिन आफ स्पेशीज’ का प्रकाशन हुआ था।
2-
1874 : अमेरिका के खोजकर्ता जोसेफ फेयरवेल ग्लिडन ने वाणिज्यिक रूप से सफल कांटेदार तार का पेटेंट हासिल किया था।
3-
1877 : डिप्टी कमिश्नर बनने वाले पहले हिंदुस्तानी कवासाजी जमाशेदजी पेटिगरा का जन्म हुआ था।
4-
1899 : प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री हीरालाल शास्त्री का जन्म हुआ था।
5-
1926 : प्रख्यात दार्शनिक श्री अरविंदो को पूर्ण सिद्धि की प्राप्ति हुई थी।
6-
1944 : प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर का जन्म हुआ था।
7-
1955 : इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान और अब कमेंटेटर इयान बॉथम का जन्म हुआ था।
8-
1963 : अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की हत्या करने वाले व्यक्ति की हत्या की दी गई थी।
9-
1966 : कांगो की राजधानी किंशासा में पहला टीवी स्टेशन खोला गया था।
10-
1986 : तमिलनाडु विधानसभा में पहली बार एक साथ विधायकों को सदन से निष्कासित किया गया था।
11-
1988 : दल-बदल कानून के तहत पहली बार लोकसभा सांसद लालदूहोमा को अयोग्य करार दिया गया था। वो मिजोरम से कांग्रेस के सांसद थे।
12-
1989 : चेकोस्लोवाकिया में तत्कालीन कम्युनिस्ट पार्टी के पूरे नेतृत्व ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देकर एक नए युग की शुरुआत की थी।
13-
1992 : चीन का घरेलू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 141 लोगों की जान चली गई थी।
14-
1999 : भारत की कुंजुरानी देवी ने एथेंस में विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की थी।
15-
2001 : तुर्किये की ग्रैंड नेशनल एसेंबली ने देश के कानून में बदलाव करके महिलाओं को कानूनी तौर पर पुरुषों के बराबर ला खड़ा किया था।
16-
2003 : हिंदी फिल्मों की मशहूर कॉमेडियन उमा देवी खत्री का निधन हुआ था।
17-
2006 : पाकिस्तान और चीन ने एक मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किये तथा अवाक्स बनाने पर सहमति हुई थी।
18-
2007 : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ आठ वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश लौटे थे।
19-
2008 : मालेगांव बम ब्लास्ट के मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एटीएस द्वारा अश्लील सीडी दिखाने का आरोप लगाया था।
20-
2018 : भारतीय महिला मुक्केबाजी की सुपरस्टार एमसी मेरीकॉम ने दसवीं महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।
21-
2020 : भारत सरकार ने अली एक्सप्रेस, अलीपे कैशियर, कैमकार्ड समेत 43 चीनी मोबाइल ऐप पर पाबंदी लगाई थी।
देश-दुनिया का 24 नवंबर का इतिहास
24-Nov-2025


