देश-दुनिया का 21 जुलाई का इतिहास

इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 21 जुलाई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2007 में प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनी थीं। वह देश का सर्वोच्च संवैधानिक पद ग्रहण करने वाली पहली महिला थीं। देश-दुनिया के इतिहास में 21 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1658 : औरंगजेब ने अपने अनौपचारिक राज्याभिषेक का जश्न मनाया था।
2-
1883 : कोलकाता में भारत के पहले सार्वजनिक थियेटर की शुरुआत हुई थी।
3-
1884 : लॉर्डस के मैदान पर पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया था।
4-
1888 : ब्रिटेन के आविष्कारक डनलप ने टायर और टयूब तैयार किए थे, जिससे परिवहन के साधनों की गति बढ़ी थी।
5-
1904 : 13 साल तक चले निर्माण कार्य के बाद रूस में 4 हजार 607 किलोमीटर लंबी ट्रांस साइबेरियन रेल लाइन का काम पूरा हुआ था।
6-
1906 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चन्द्र बनर्जी का निधन हुआ था।
7-
1911 : ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार उमाशंकर जोशी का जन्म हुआ था।
8-
1920 : श्री रामकृष्ण परमहंस की धर्मपत्नी शारदा मां का निधन हुआ था।
9-
1940 : सोवियत संघ ने एस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया पर कब्जा किया था।
10-
1947 : प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी चेतन चौहान का जन्म हुआ था।
11-
1960 : श्रीलंका में सिरिमावो भंडारनायके विश्व की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं।
12-
1963 : काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया था।
13-
1988 : भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह इनसैट-1सी का प्रक्षेपण किया गया था।
14-
2001 : प्रसिद्ध तमिल अभिनेता शिवाजी गणेशन का निधन हुआ था।
15-
2007 : वाशिंगटन में चार दिन के विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया था।
16-
2007 : हैरी पॉटर सीरीज की आखिरी किताब ‘हैरी पॉटर एंड द डेवली हैलोज’ जारी की गई थी।
17-
2007 : प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनी थीं।
18-
2008 : भारतीय मूल के वरिष्ठ नेता रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया था।
19-
2009 : भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध गायिका गंगूबाई हंगल का निधन हुआ था।
20-
2013 : बेल्जियम के महाराज अल्बर्ट द्वितीय ने बेटे फिलिप की ताजपोशी के लिए राजगद्दी छोड़ी थी।