देश-दुनिया का 14 जुलाई का इतिहास

इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 14 जुलाई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1850 में मशीन द्वारा जमाई गई बर्फ का पहली बार सार्वजनिक प्रदर्शन किया गया था। देश-दुनिया के इतिहास में 14 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1223 : फिलिप द्वितीय की मृत्यु के बाद उनके बेटे लुई फ्रांस के राजा बने थे।
2-
1636 : मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया था।
3-
1789 : फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत हुई थी। इस दौरान बास्टिल की ऐतिहासिक जेल पर पेरिस की जनता ने अधिकार कर लिया और उसके बड़े हिस्से को तबाह कर दिया था।
4-
1850 : मशीन द्वारा जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन किया गया था।
5-
1861 : कॉट लिंग नाम के अमेरिकी व्यक्ति ने अतीत के आविष्कारों के अनुभवों और अनुसंधानों के आधार पर हथियार के रूप में मशीनगन का निर्माण किया था।
6-
1902 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चन्द्रभानु गुप्त का जन्म हुआ था।
7-
1914 : रॉबर्ट एच. गोडार्ड ने पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिजाइन का पेटेंट हासिल किया था।
8-
1927 : हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई थी।
9-
1940 : द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज पर बमबारी की थी।
10-
1945 : टेक्नोलॉजी क्षेत्र के दिग्गज और देश के बड़े उद्योगपति शिव नादर का जन्म हुआ था।
11-
1951 : सीबीएस चैनल पर घुड़दौड़ के रूप में किसी खेल कार्यक्रम का पहली बार रंगीन प्रसारण हुआ था।
12-
1965 : मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने किसी दूसरे ग्रह की पहली क्लोज अप तस्वीरें खींची थी।
13-
1969 : जयपुर में मालगाड़ी और यात्री गाड़ी की टक्कर में 85 लोगों की जान चली गई थी।
14-
1969 : अमेरिका के वित्त मंत्रालय और फेडरल रिजर्व सिस्टम ने 500, 1,000, 5,000 और 10,000 डॉलर के नोटों को बंद किया था।
15-
1972 : तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
16-
1975 : हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक मदन मोहन का निधन हुआ था।
17-
1996 : अमेरिका ने पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने शुरू किये थे।
18-
2003 : हिंदी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री लीला चिटनिस का निधन हुआ था।
19-
2008 : नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी थी।
20-
2014 : इंग्लैंड के चर्च ने महिलाओं को भी बिशप बनाने के पक्ष में वोट किया था।
21-
2015 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का न्यू होराइजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना था।