देश-दुनिया का 13 दिसंबर का इतिहास

इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 13 दिसंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2001 में भारत के संसद भवन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाकर बंदूकधारियों ने लोकतंत्र के मंदिर पर हमला कर दिया था। लेकिन, नापाक इरादे में कामयाब होने से पहले ही सुरक्षा बलों ने उन्हें ढेर कर दिया था। देश-दुनिया के इतिहास में 13 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1048 : प्रसिद्ध फारसी विद्वान, लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक अलबरूनी का निधन हुआ था।
2-
1232 : गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश ने ग्वालियर पर कब्जा किया था।
3-
1920 : नीदरलैंड के हेग में लीग ऑफ नेशंस का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थापित किया गया था।
4-
1921 : प्रिंस आफ वेल्स ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया था।
5-
1921 : वाशिंगटन सम्मेलन के दौरान अमेरिका, ग्रेट ब्रिटेन, जापान और फ्रांस के बीच ‘फोर पॉवर’ संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे। इसमें किसी बड़े मसले पर दो सदस्यों में विवाद होने पर चारों देशों से सलाह करने का प्रावधान किया गया था।
6-
1925 : भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री लक्ष्मी चंद्र जैन का जन्म हुआ था।
7-
1937 : जापान की सेना ने चीन के साथ युद्ध के दौरान नानजिंग पर कब्जा कर लिया था। इस दौरान नानजिंग नरसंहार में करीब तीन लाख से ज्यादा चीनियों को मौत के घाट उतार दिया गया था।
8-
1961 : भारत के दौरे पर आई इंग्लैंड की टीम के खिलाफ दिल्ली में मंसूर अली खान पटौदी ने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी।
9-
1977 : माइकल फरेरा ने राष्ट्रीय बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में नए नियमों के तहत 1149 अंक का सर्वाधिक ब्रेक लगाया था।
10-
1986 : भारतीय हिंदी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री स्मिता पाटिल का निधन हुआ था।
11-
1989 : देश के पहले मुस्लिम गृह मंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की पुत्री को छुड़ाने के लिए पांच आतंकवादियों को जेल से रिहा किया गया था।
12-
1995 : दक्षिण लंदन के ब्रिक्सटन में पुलिस हिरासत में एक अश्वेत व्यक्ति की मौत के बाद सैकड़ों युवक सड़कों पर उतर आए थे। इस दौरान उन्होंने तोड़फोड़ की और दुकानों तथा कारों को आग लगा दी थी।
13-
1996 : कोफी अन्नान को संयुक्त राष्ट्र संघ का महासचिव चुना गया था। 
14-
2001 : भारतीय संसद भवन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाकर बंदूकधारियों के एक गिरोह ने लोकतंत्र के मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी।
15-
2003 : पूर्व इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को उनके गृह नगर टिगरीट के निकट गिरफ्तार किया गया था।
16-
2004 : इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु और सर क्रीक पर वार्ता प्रारंभ हुई थी।
17-
2007 : श्रीलंका सेना और लिट्टे के बीच हुए संघर्ष में 17 उग्रवादी मारे गये थे।
18-
2020 : संस्कृत के विद्वान और लेखक विद्यावाचस्पति बन्नांजे गोविंदाचार्य का निधन 85 वर्ष की उम्र में हुआ था।
19-
2021 : भारत की हरनाज कौर संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था।
20-
2021 : आतंकवादियों ने श्रीनगर के जेवन में सुरक्षाबलों की बस पर गोलीबारी की थी। जिसमें दो जवान शहीद हुए और 12 अन्य घायल हो गए थे।