देश-दुनिया का 13 अगस्त का इतिहास

इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 13 अगस्त के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज केदिन 1951 में  भारत में बने पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने उड़ान भरी थी। दो सीट वाले इस विमान का वायु सेना और नौसेना के लिए उत्पादन 1953 में शुरू हुआ था। देश-दुनिया के इतिहास में 13 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1598 : फ्रांस के शासक हेनरी चतुर्थ ने नांत का प्रख्यात आदेश जारी किया था। जिसके तहत प्रोटेस्टेंट ईसाइयों को पूर्ण धार्मिक स्वतंत्रता दी गई थी।
2-
1642 : डच खगोलशास्त्री क्रिश्चियन ह्यूग्स ने मंगल के दक्षिणी ध्रुव की चोटी का पता लगाया था।
3-
1645 : स्वीडन और डेनमार्क ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
4-
1784 : भारत में प्रशासनिक सुधारों के लिए पिट्स इंडिया विधेयक ब्रिटिश संसद में पेश किया गया था।
5-
1795 : भारत की प्रसिद्ध वीरांगना अहिल्याबाई होलकर का निधन हुआ था।
6-
1814 : दासों के व्यापार को समाप्त करने के लिए ब्रिटेन और हॉलैंड के बीच समझौता हुआ था।
7-
1887 : भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी नरेन्द्र मोहन सेन का जन्म हुआ था।
8-
1892 : अमेरिकी समाचार पत्र एफ्रो अमेरिकन का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू हुआ था।
9-
1898 : जार्ज डेवी के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने फिलीपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया था।
10-
1902 : इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराकर ओवल की प्रसिद्ध जीत दर्ज की थी।
11-
1910 : आधुनिक नर्सिग आंदोलन की जन्मदाता फ्लोरेन्स नाइटिंगेल का निधन  हुआ था।
12-
1913 : इंग्लैंड के हैरी बेअर्ली शेफील्ड ने स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया था।
13-
1933 : भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री वैजयंती माला का जन्म हुआ था।
14-
1936 : प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रांतिकारी भीकाजी कामा का निधन हुआ था।
15-
1951 : भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने पहली उड़ान भरी थी।
16-
1993 : वाशिंगटन में इजरायल एवं फिलीस्तीन के बीच शांति समझौता हुआ था।
17-
1994 : अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच जेनेवा में परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में ऐतिहासिक सहमति बनी थी।
18-
1999 : लेखिका तसलीमा नसरीन की नई पुस्तक आमार मऐबेला पर बांग्लादेश सरकार ने प्रतिबंध लगाया था।
19-
2008 : विश्व की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने वियतनाम में संयुक्त रूप से इस्पात परिसर के निर्माण के लिए दो प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता किया था।
20-
2008 : भारत ने मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर हथियार प्रणाली पिनाक का सफल परीक्षण किया था।
21-
2012 : लंदन में 30वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ था।