देश-दुनिया का 12 जुलाई का इतिहास

इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 12 जुलाई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1949 में नाथूराम गोडसे द्वारा महात्मा गांधी की हत्या के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर लगाये गये प्रतिबंध को सशर्त हटा दिया गया था। देश-दुनिया के इतिहास में 12 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1290 : इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को बाहर निकाला गया था।
2-
1690 : विलियम आफ आरेंज के नेतृत्व में प्रोटेस्टेंटों ने रोमन कैथोलिक सेना को पराजित किया था।
3-
1801 : अल्जीसिरास की लड़ाई में ब्रिटेन ने फ्रांस और स्पेन को पराजित किया था।
4-
1823 : भारत में निर्मित प्रथम वाष्प इंजन युक्त जहाज डायना का कलकत्ता में जलावतरण किया गया था।
5-
1862 : अमेरिकी सेना ने युद्ध में सैनिकों की वीरता को पुरस्कृत करने के लिए ‘द मेडल आफ आनर’ की शुरुआत की थी।
6-
1912 : ‘क्वीन एलिजाबेथ’ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी थी।
7-
1918 : टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में हुए विस्फोट में 500 लोगों जान चली गई थी।
8-
1935 : बेल्जियम ने तत्कालीन सोवियत संघ को मान्यता प्रदान की थी।
9-
1949 : महात्मा गांधी की हत्या के बाद आरएसएस पर लगाए गए प्रतिबंध को सशर्त हटाया गया था।
10-
1957 : अमेरिकी सर्जन लेरोय इ बर्नी ने धूम्रपान और फेफड़े के कैंसर में सीधा संबंध होने का दावा किया था।
11-
1960 : भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई थी।
12-
1970 : अलकनंदा नदी में आई भीषण बाढ़ में 600 लोगों की जान चली गई थी।
13-
1973 : अमेरिका के नेशनल पर्सनल रिकॉर्ड सेंटर के ऑफिस में आग लगी थी।
14-
1990 : सोवियत नेता और रूसी संसद के अध्यक्ष बोरिस येल्तसिन ने सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी से इस्तीफा दिया था।
15-
1993 : जापान में 7.8 तीव्रता का भूकंप आने से 160 लोगों की जान चली गई थी।
16-
1997 : नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई का जन्म पाकिस्तान में हुआ था।
17-
1998 : फ्रांस और ब्राजील के बीच हुए फुटबॉल विश्वकप के फाइनल को 1 अरब 7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा था।
18-
1999 : हिन्दी फिल्मों के सदाबहार अभिनेता राजेंद्र कुमार का निधन हुआ था।  
19-
2005 : मशहूर क्रिकेट अंपायर डेविड शेफर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था।
20-
2012 : प्रसिद्ध पहलवान और बॉलीवुड कलाकार दारा सिंह का निधन हुआ था।
21-
2013 : हिन्दी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता प्राण का निधन हुआ था।