देश-दुनिया का 07 अगस्त का इतिहास


इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 07 अगस्त के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। 1985 में आज के दिन भारत के गीत श्रीराम सेठी ने विश्व ऐमेटर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में आॅस्ट्रेलिया के बॉब मार्शल को हराकर खिताबी जीत हासिल की थी। देश-दुनिया के इतिहास में 07 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1606 : शेक्सपियर के नाटक मैकबेथ का किंग जेम्स प्रथम के लिए पहली बार मंचन किया गया था।
2-
1668 : प्रसिद्ध वैज्ञानिक आइजक न्यूटन ने ट्रिनिटी कॉलेज कैंब्रिज से मास्टर डिग्री हासिल की थी।
3-
1753 : पार्लियामेंट एक्ट के तहत ब्रिटेन म्यूजियम की स्थापना की गई थी।
4-
1904 : भारत के प्रसिद्ध विद्वान वासुदेव शरण अग्रवाल का जन्म हुआ था।
5-
1905 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया था।
6-
1904 : प्रसिद्ध भारतीय कृषि वैज्ञानिक एम. एस. स्वामीनाथन का जन्म हुआ था।
7-
1941 : नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय लेखक रवीन्द्रनाथ ठाकुर का निधन हुआ था।
8-
1944 : पहले कैलकुलेटर के नाम पर 51 फीट लंबी, 8 फीट ऊंची और पांच टन वजन की एक विशाल मशीन का निर्माण किया गया था।
9-
1947 : मुंबई नगर निगम को बिजली और परिवहन व्यवस्था औपचारिक रूप से हस्तांतरित की गई थी।
10-
1960 : अफ्रीका महाद्वीप के देश आइवरी कोस्ट को फ्रांस के अधिकार से आजादी मिली थी।
11-
1972 : युगांडा के नेता इदी अमीन ने एशियाई मूल के लोगों को 90 दिन के भीतर देश छोड़कर चले जाने का आदेश दिया था।
12-
1985 : गीत सेठी ने विश्व एमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब जीता था। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह तीसरे भारतीय बने।
13-
1990 : अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड शुरू किया था।
14-
1998 : केन्या और तंजानिया की राजधानी में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।
15-
1999 : पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक बार फिर भारत से वार्ता की पेशकश की थी।
16-
2000 : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक कानून पर हस्ताक्षर कर अपनी शक्ति का विस्तार किया था।
17-
2009 : हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार गुलशन बावरा का निधन हुआ था।
18-
2012 : नाइजीरिया के ओकेन में चर्च में तीन बंदूकधारियों ने हमला कर 19 लोगों की जान ले ली थी।
19-
2013 : पाकिस्तान के कराची में एक बाजार में हुए बम विस्फोट में 11 लोगों की जान चली गई थी।
20-
2018 : तमिलनाडु की राजनीति के भीष्म पितामह एवं पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि का निधन हुआ था।