जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। भारतीय शेयर बाजार में बड़े स्तर पर गिरावट के संकेत हैं। पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को ही इसका असर देखा जा सकता है। जानकारी विदेशों में चल रही तबाही के चलते ऐसे कयास लगा रहे हैं। बीती सप्ताह के अंमित दिन अमेरिकी शेयर बाजार रेड जोन में बंद हुआ था। यह अमेरिका और ईरान युद्ध के असर के तौर पर देखा गया था। वहीं जापान के निक्केई से लेकर हांगकांग के हेंगसेंग तक क्रेश हो गए थे।

यही नहीं निफ्टी भी करीब 250 अंग की बड़ी गिरावट लेकर कारोबार कर रहा था। अमेरिका और ईरान के बीच जमीनी युद्ध की तैयारियों की खबरों ने पूरी दुनिया के शेयर मार्केट में भूचाल ला दिया है। ब्रेंट क्रूड अचानक 116 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इससे दुनियाभर के शेयर बाजार सहमे हुए नजर आ रहे हैं।

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के संकेत मिल रहे हैं। निफ्टी सोमवार को बड़ी गिरावट लेकर कारोबार कर रहा है।





