ईद के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, अपर पुलिस आयुक्त ने संभाला मोर्चा

साइबर ठगों से बचने के लिए सावधानियां
जन प्रवाद, ब्यूरो। 
नोएडा। शनिवार को ईद के मद्देनजर गौतमबुद्धनगर जनपद के सभी संवेदनशील क्षेत्रों को छाबनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस का संभावित संवेदनाशील क्षेत्रों में सख्त पहरा है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर स्वयं अपर पुलिस आयुक्त डॉक्टर राजीव नारायण मिश्र ने सड़क पर उतरकर पर्यवेक्षण किया। 


बता दें कि कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में ईद-उल-फितर के दृष्टिगत सभी धार्मिक स्थलों के आस-पास पुलिस बल का व्यास्थापन किया गया है। सभी ईदगाह व मस्जिदों के आस-पास पुलिस बल को तैनात किया गया है। सभी संवेदनशील स्थानों के आस-पास पीआरवी वाहनों को भी तैनात किए गए हैं। पीएसी बल व सादे कपड़ों में सिविल पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। पुलिस टीम 24 घंटे इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से निगरानी रख रही है। जनपद के समस्त संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों को तैनात किया गया है।