आज शाम चार बजे जारी होगा यूपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम, ऐसे चेक कर सकते है परीक्षा परिणाम

जनप्रवाद ब्यूरो, लखनऊ:  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से पढ़ रहे बच्चों के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। आज शाम चार बजे 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम होने जा रहा है। परीक्षा परिणाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण अक्सर दिक्कतें आती हैं, इसलिए छात्र अलग-अलग तरीकों से अपना परिणाम देख सकते हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट?
परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अपना परिणाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट डिजिलॉकर पोर्टल results.digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध रहेगा, जहां से छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे। आइए बताते हैं आपको तीन आसान तरीके।

तरीका 1: आधिकारिक वेबसाइट से
छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं
होमपेज पर “High School” या “Intermediate Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
अपना 10 अंकों का रोल नंबर दर्ज करें
इंटर के छात्रों को स्कूल कोड भी भरना होगा (जो एडमिट कार्ड पर होता है)
कैप्चा भरकर Submit करें
रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे PDF में सेव किया जा सकता है

तरीका 2: SMS के जरिए (बिना इंटरनेट)
अगर वेबसाइट काम न करे तो:
10वीं के लिए: टाइप करें UP10
12वीं के लिए: टाइप करें UP12
इसे भेजें 56263 पर
कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट मैसेज के रूप में मिल जाएगा

तरीका 3: डिजिलॉकर (DigiLocker)
results.digilocker.gov.in पर जाएं
रोल नंबर और पासिंग ईयर (2026) चुनें
वहां से डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है
इस तरह छात्र बिना परेशानी के अपना UP बोर्ड रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं, चाहे वेबसाइट पर लोड ज्यादा ही क्यों न हो।