जन प्रवाद, ब्यूरो।
नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना और बलूच विद्रोहियों में अक्सर हिंसक टकराव बना रहता है। अब बलूच विद्रोहियों ने नेवी बनाने का दावा किया है। सोमवार को बलूच लिबरेशन आर्मी ने कहा कि उसने अपनी नेवी बना ली है। उन्होंने कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं। वीडियो में ग्वादर के एक इलाके में पहला मैरीटाइम ऑपरेशन चलाने का दावा किया गया है।

बता दें कि बलूचिस्तान पोस्ट में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि नेवी का नाम हम्माल मैरिटाइम डिफेंस फोर्स रखा गया है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी का कहना है कि उनकी यह सेना राष्ट्रीय नेवी होगी। उन्होंने कहा कि बलूचों के हितों की रक्षा करने के लिए उन्होंने इसका निर्माण किया है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जीयांद बलोच ने कहा कि पहला ऑपरेशन सोमवार को सुबह 10 बजे किया था। इस ऑपरेशन का नाम मिल तियाब रखा गया है। यह ऑपरेशन जिवानी इलाके में चलाया गया। बीएलए का दावा है कि इस ऑपरेशन के दौरान उसने पाकिस्तानी नेवी के एक जहाज को टारगेट किया जो वहां पेट्रोलिंग कर रहा था। बता दें कि पाकिस्तान आर्मी और बलूची अक्सर संघर्ष बना रहता है। बलूची अक्सर पाकिस्तानी आर्मी को मारने का दावा करती रहती है वहीं पाकिस्तान आर्मी बलूची विद्रोहियों को मारने की बात कहते रहते हैं। अब बलूची विद्रोही काफी पॉवरफुल होते जा रहे हैं।




