असम में 12 मई को शपथ ग्रहण समारोह

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात की और उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। वह नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के पद पर आसीन रहेंगे।
बताया जा रहा है कि 12 मई को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेन्द्र मोदी सहित भाजपा के कई बड़े नेता भी शामिल होंगे। चर्चाएं हैं कि तीसरी बार सीएम हिमंता को ही मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। उन्होंने इस्तीफा देने के बाद फिर से जनता का धन्यवाद किया।


उन्होंने कहा कि असम के लोगों ने उनकी सरकार पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में असम में विकास की गंगा बह रही है। जनता यही चाहती थी कि विकास की यह गंगा लगातार बहती रहे इसलिए असम के लोगों की प्यार मिला। उन्होंने कहा कि केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में असम के नए मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाएगा।